Close

    11-03-2026 : राज्यपाल ने प्रसिद्ध लोक कलाकार श्री दीवान कनवाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

    प्रकाशित तिथि : मार्च 11, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 11 मार्च, 2026

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रसिद्ध लोक कलाकार श्री दीवान कनवाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
    ………..0………..