Close

    24-12-2025 : राज्यपाल ने वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया है।

    प्रकाशित तिथि : दिसम्बर 24, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया है। पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ न केवल उत्तराखण्ड की गौरवशाली सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर हैं, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महान नायक हैं, जिनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

    राज्यपाल ने कहा कि पेशावर कांड के दौरान वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ द्वारा निहत्थे नागरिकों पर गोली चलाने के आदेश को अस्वीकार करना उनके अद्वितीय साहस, नैतिक दृढ़ता और मानवीय मूल्यों का अनुपम उदाहरण है। यह ऐतिहासिक निर्णय उनके अटूट राष्ट्रप्रेम और मानवीय संवेदना को सदैव रेखांकित करता रहेगा।
    ………0………