Close

    06-10-2025 : राज्यपाल ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि: अक्टूबर 6, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति जी को ‘मानसखंड’ के अंतर्गत आने वाले पावन मंदिरों, विशेष रूप से नीब करौरी धाम और जागेश्वर धाम की यात्रा हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी का आगमन राज्य के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर होगा। इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति जी को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तराखण्ड में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की जानकारी भी दी और कहा कि प्रदेश इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।
    ………0………