21-09-2025:राज्यपाल ने शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
राज्यपाल ने कहा कि नवरात्र केवल देवी शक्ति की आराधना का पर्व ही नहीं है, बल्कि यह नवचेतना, आत्मशक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से जीवन को आलोकित करने का अवसर भी है। यह पर्व हमें अनुशासन, श्रद्धा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मां दुर्गा की कृपा से यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें, और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
……..0……..