Close

    30-05-2024 : गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय के संज्ञानार्थ मुख्य बिन्दु।

    प्रकाशित तिथि: मई 30, 2024

    जय हिन्द!

    1. 30 मई, 1987 को गोवा केंद्र शासित प्रदेश से भारतीय संघ का 25वां राज्य बना था।

    2. गोवा भारत के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। राज्य पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में महाराष्ट्र और दक्षिण और पूर्व में कर्नाटक से अपनी सीमाएं साझा करता है। यह परंपरागत रूप से अपने प्राकृतिक दृश्यों, अद्वितीय समुद्र तटों और सांस्कृतिक विविधता के लिए एक पर्यटक स्वर्ग के रूप में जाना जाता है।

    3. गोवा क्षेत्रफल के अनुसार से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के अनुसार चैथा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनिया में गोवा अपने सुन्दर समुद्र के किनारों और प्रसिद्ध स्थापत्य कला और पूजा स्थलों के लिये जाना जाता है।

    4. सुरम्य सागरतट पर बसा गोवा प्रांत अपनी प्राकृतिक सुंदरता व अनूठी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। आजादी से पहले यह प्रांत पुर्तगीज व फ्रांसीसियों का उपनिवेश रह चुका है। इस वजह से आज भी यहाँ के रहन-सहन, भाषा व खानपान पर पश्चिमी संस्कृति का पूरा प्रभाव दिखाई देता है।

    5. गोवा का दूधसागर झरना तो सैलानियों की खास पसंद है। गोवा के कई इलाकों में किस्म-किस्म के मसालों की खेती होती है। यहां कई राष्ट्रीय पार्क भी हैं, जहां तरह-तरह के जानवर और पक्षी देखे जा सकते हैं।

    6. गोवा साहसिक जल खेलों के लिए प्रसिद्ध है, गोवा सर्वश्रेष्ठ जल खेल और अन्य साहसिक खेल जैसे स्कूबा डाइविंग, पैराग्लाइडिंग, पैरासेलिंग, बनाना बोट राइडिंग आदि प्रमुख हैं।

    7. गोवा में विशिष्ट रंगीन घर, हरे-भरे खेत और वातावरण बेहद सुखद हैं। गोवा के चर्च और कॉन्वेंट को विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।

    8. गोवा की संस्कृति के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक इसका पारंपरिक संगीत, नृत्य और त्योहार हैं। कोंकणी संगीत, गोवा में बोली जाने वाली एक भाषा है, जो अपनी भावपूर्ण धुनों और उत्साहित लय के लिए प्रसिद्ध है। गोवा में सबसे प्रसिद्ध नृत्य शैली मंडो है।

    9. गोवा अपने जीवंत त्योहारों के लिए भी प्रसिद्ध है, जो राज्य की बहु-धार्मिक संस्कृति को दर्शाता है।

    10. गोवा में सबसे बड़ा और सबसे प्रसिद्ध त्योहार कार्निवाल है, जो फरवरी में स्ट्रीट पार्टियों, परेड, संगीत और नृत्य के साथ मनाया जाने वाला तीन दिवसीय कार्यक्रम है। अन्य लोकप्रिय त्योहारों में तीन राजाओं का पर्व, दीवाली और क्रिसमस शामिल हैं।

    11. हर भारतीय की गोवा जाने, उसके रेतीले समुद्र तटों, प्राचीन मंदिरों और चर्चों को देखने की इच्छा होती है। इन्हीं सभी खासियतों के कारण हर साल लाखों विदेशी पर्यटक भी यहां घूमने आते हैं।

    12. गोवा ने देश को भारत रत्न लता मंगेशकर, आशा भोसले, डॉ. आर ए माशेलकर, संगीतकार रेमो फर्नांडीस, कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा और कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व दिए हैं।

    13. भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत सभी राजभवनों को देश के विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस मनाने की अनूठी पहल शुरू की है। उनकी इस पहल की वजह से आज हम एक-दूसरे से मिल रहे हैं और समझ रहे हैं।

    14. इस प्रकार के आयोजन राज्य की परंपरा, संगीत, कला, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित करता है और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं।

    15. भारत विविध संस्कृतियों और परंपराओं वाला एक महान राष्ट्र है। और हमारे देश की सबसे खूबसूरत विशेषता इन सभी विविधताओं में एकता है।

    गोवा के स्थापना दिवस पर, मैं आप सभी को बधाई देता हूँ और आप सभी को अपने चुने हुए क्षेत्रों में सफलता की कामना करता हूँ।

    जय हिन्द!