Close

    18-09-2023: राज्यपाल के राज्यपाल पद दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजभवन में आयोजित श्रीगुरू ग्रंथ साहिब के अखण्ड पाठ का सोमवार को समापन हुआ।

    प्रकाशित तिथि: सितम्बर 19, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के राज्यपाल पद दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजभवन में आयोजित श्रीगुरू ग्रंथ साहिब के अखण्ड पाठ का सोमवार को समापन हुआ। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रीगणों, विधायकगणों और अन्य गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया और लंगर छका। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पवित्र श्रीगुरू ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    ………..0………….