Close

    14-05-2023 : राज्यपाल से असम रेजीमेंट देहरादून क्षेत्र के सेवारत और सेवानिवृत अधिकारियों ने मुलाकात की।

    प्रकाशित तिथि: मई 14, 2023

    राजभवन देहरादून 14 मई, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से रविवार को राजभवन में असम रेजीमेंट देहरादून क्षेत्र के सेवारत और सेवानिवृत अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका और बोनसाई गार्डन का भ्रमण भी किया। राज्यपाल ने इस दौरान असम रेजीमेंट के सेवाकाल की अपनी स्मृतियों को साझा किया।