Close

    23-09-2022:राज्यपाल से राजभवन में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने मुलाकात की।

    प्रकाशित तिथि: सितम्बर 23, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने सचिव श्री कुर्वे से वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा अद्यतन जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के साथ-साथ सुरक्षा और उनकी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाय। राज्यपाल ने इस दौरान प्रदेश में चल रही विभिन्न पर्यटन गतिविधियों की जानकारी भी ली।

    ………..0…………