Close

    27-08-2022:राज्यपाल से उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के निवर्तमान कुलपति प्रो0 देवी प्रसाद त्रिपाठी ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि: अगस्त 27, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के निवर्तमान कुलपति प्रो0 देवी प्रसाद त्रिपाठी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। राज्यपाल ने भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान सचिव श्री राज्यपाल डा0 रंजीत कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे।

    ………..0…………