Close

    24-08-2022:राज्यपाल ने राजभवन में नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन किया।

    प्रकाशित तिथि: अगस्त 24, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन किया। राज्यपाल द्वारा गाय के महत्व को समझते हुए राजभवन परिसर में एक गौशाला का निर्माण कराया गया जिसमें 06 गायें रखी गयी हैं। राज्यपाल ने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है और गौमाता का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि गाय का सर्वश्रेष्ठ स्थान होने के साथ ही गाय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होनें गायों का पूजन किया और उन्हें भोजन खिलाया। इस दौरान विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया भी उपस्थित थे।

    …………0…………