Close

    22-07-2022 : राज्यपाल से हरकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व अवसर पर प्रमुख ग्रंथी, सीस गंज साहिब (दिल्ली) ज्ञानी हरनाम सिंह ने मुलाकात की।

    प्रकाशित तिथि: जुलाई 22, 2022

    राजभवन देहरादून 22 जुलाई, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में हरकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व अवसर पर प्रमुख ग्रंथी, सीस गंज साहिब (दिल्ली) ज्ञानी हरनाम सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को सिखों के आठवें गुरू श्री हरकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व अवसर शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि श्री गुरू हरि कृष्ण साहिब जी का पवित्र जीवन और दिये गए उपदेश सभी दुःख और कष्टों को दूर करते हैं।

    इस दौरान उनके मध्य सिख सोच, विचार और ज्ञान के साथ गुरूनानक देव जी के जीवन दर्शन पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि समाज को एकजुटता, भाईचारा व समानता का संदेश देने वाले श्री गुरुनानक देव का देवभूमि से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने कई स्थानों पर पैदल यात्रा कर अपने उपदेश दिये। सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु गुरुनानक देव संसार में ऐसी आध्यात्मिक शख्सियत के रूप में प्रकट हुए जिन्होंने मानवता की सर्व कठिनाइयों, अरुचियों, प्रवृत्तियों को प्रामाणिक शिक्षा एवं उपदेश देकर उनके निजी, सामाजिक, नैतिक तथा आध्यात्मिक जीवन को परिपक्व बनाया। उन्होंने कहा की सिख धर्म ने लोगों को प्रेम, एकता, समानता, भाईचारा और आध्यात्मिक ज्योति का संदेश दिया। इस दौरान सिख समुदाय के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।