Close

    09-07-2022:राज्यपाल से आईटीबीपी पश्चिमी कमान के एडीजी मनोज सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि: जुलाई 9, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में आईटीबीपी पश्चिमी कमान के एडीजी मनोज सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और पश्चिमी कमान के मिशन, विजन और चुनौतियों के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। राज्यपाल ने कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल भारत-चीन सीमा की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके अलावा बल कई आंतरिक सुरक्षा अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि बल की अधिकांश सीमा चौकियां 9,000 फीट से 18,800 फीट तक की ऊंचाइयों पर स्थित हैं जहां तापमान शून्य से 45 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है ऐसी विषम परिस्थितियों में ड्यूटी देना अपने आप में बेहद सराहनीय है। आईटीबीपी हिमालय क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं के लिए फर्स्ट रेस्‍पोंडर के रूप में राहत व बचाव अभियानों का संचालन भी करती है जो उत्तराखण्ड जैसे राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

    …………0………..