Close

    24-12-2021:राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का उनकी जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

    प्रकाशित तिथि: दिसम्बर 24, 2021

    राजभवन देहरादून 24 दिसम्बर, 2021

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
    राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि अटल जी भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। उत्तराखण्ड राज्य गठन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी, जिसके लिए देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता उन्हें सदैव याद करती रहेगी। उनका पूरा जीवन निर्धनों एवं वंचिंतों की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में देश ने प्रगति के नये आयाम प्राप्त किये।
    राज्यपाल ने कहा कि प्रतिवर्ष उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को सरकार की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, यही संकल्प सुशासन दिवस के अवसर पर हम सभी को लेना चाहिए।
    ………..0………….