24-06-2025 : राज्यपाल ने जी. बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति डॉ. ध्यान पाल सिंह की मूर्ति का अनावरण कर डॉ. ध्यान पाल सिंह पार्क का लोकार्पण किया।
राजभवन देहरादून/पंतनगर 24 जून, 2025
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पहुंचे। जी. बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पहुँचकर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. ध्यान पाल सिंह की मूर्ति का अनावरण किया व डॉ. ध्यान पाल सिंह पार्क का लोकार्पण किया।
राज्यपाल ने कहा कि आज बहुत ही खुशी व सौभाग्य का दिन है कि जी. बी. पंत विश्वविद्यालय के पूरे परिवार ने अपने पूर्व कुलपति की मूर्ति स्थापना कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि पदमश्री डॉ. ध्यान पाल सिंह ने यहाँ पर जो हरित क्रांति का बिगुल बजाया था आज भी उन्हें याद किया जाता है। उन्होंने कहा वे हमारे प्रेरणा श्रोत है वे आई. ए. एस. थे तथा इस विश्वविद्यालय के तीसरे कुलपति थे। उन्होंने उस समय जो हरित क्रांति लाई वह भारतीय कृषि के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पंतनगर एयरपोर्ट पहुँचने पर कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, शोध निदेशक डॉ. अजीत सिंह नयन सहित विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, डीन, डायरेक्टर आदि उपस्थित थे।
………..0…………