Close

    22-08-2022:राज्यपाल से राजभवन में ‘‘दी पैन पॉइंटर्स ग्रुप’’ के सदस्यों ने मुलाकात की।

    प्रकाशित तिथि: अगस्त 22, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से रविवार को राजभवन में ‘‘दी पैन पॉइंटर्स ग्रुप’’ के सदस्यों ने मुलाकात की। यह ग्रुप देश सेवा में लगे वीर सैनिकों के संघर्ष की प्रेरक कहानियों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। ग्रुप सैनिकों के दुर्गम क्षेत्रों में रहन-सहन और उनके उत्कृष्ट कार्यों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों को प्रेरित करने के लिए बनाते हैं।

    राज्यपाल ने ग्रुप के सदस्यों के कार्यों की सराहना की और कहा कि देश सेवा कर रहे सैनिकों के संघर्षों और उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर कई युवा सेना में भर्ती हो रहे हैं। राज्यपाल ने सीमावर्ती इलाकों में जवानों की कहानियों के साथ-साथ आरआईएमसी और आईएमए जैसे संस्थानों की प्रेरणादायी कहानियों को कवर करने का सुझाव दिया। उन्होंने ग्रुप के सदस्यों को हर सम्भव सहायता का भी आश्वासन दिया।

    ……….0……….