Close

    21-09-2022:राज्यपाल से पूर्व राज्यपाल एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मुलाकात की।

    प्रकाशित तिथि: अगस्त 22, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से रविवार को राजभवन में पूर्व राज्यपाल एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती मौर्य ने राजभवन में बिताए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने राजभवन के अधिकारियों/कर्मचारियों की कुशलक्षेम भी पूछी। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

    ………..0………….