Close

    02-10-2022 : राज्यपाल ने ग्राम किमाड़ी में दी एनवीए एक्सपीरियंस संस्था के यूनिट्री(UniTree) वृ़क्षारोपण अभियान में प्रतिभाग कर पौधरोपण किया।

    प्रकाशित तिथि: अक्टूबर 2, 2022

    राजभवन देहरादून 02 अक्टूबर, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ग्राम किमाड़ी में दी एनवीए एक्सपीरियंस संस्था के यूनिट्री(UniTree) वृ़क्षारोपण अभियान में प्रतिभाग कर पौधरोपण किया। संस्था ने यूनिट्री(UniTree) के माध्यम से अभिनव पहल की है जिसमें देश के प्रत्येक राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश से मिट्टी लाकर उसे एक स्थान पर भारत के नक्शे का आकार देकर पौधरोपण किया गया। इसका अभियान का उद्देश्य पौधरोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ अनेकता में एकता का संदेश देना है।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पौधरोपण से एकता का संदेश दिया जाना अपने आप में अलग है। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति भी हमें अनेकता में एकता का पाठ पढ़ाती है। संस्था द्वारा वृक्षारोपण के माध्यम से एक सुन्दर संदेश देने का कार्य किया है। राज्यपाल ने कहा कि हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जैव विविधता को बचाए रखने के लिए इस तरह के अभियान एवं जन जागरूकता कार्यक्रम सराहनीय पहल है। इस अवसर पर संस्था की प्रबंध निदेशक कर्नल(रि.) वी के पन्त, अद्विती नीना पंत के अलावा द फ्लोरा सेवियर एनजीओ के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।